राधे-कृष्ण मन्दिर से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति चोरी
विक्की कुमार सिंह भारद्वाज, सीतामढ़ी।
सीतामढी जिले के रीगा प्रखंड क्षेत्र के रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव से राधे कृष्ण मंदिर में मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति की चोरी कर ली, जानकारी के अनुसार पिपरा गांव स्थित वार्ड नंबर 4 व 5 के समीप तकरीबन डेढ़ सौ वर्ष पूर्व बने राधे कृष्ण मंदिर में अष्ट धातु की कुल 7 प्रतिमा स्थापित की गई थी स्थापना काल से ही प्रतिरोज मंदिर में पुजारी पूजा करते आ रहे थे मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया एवं सिंहासन से राधे कृष्ण की बेशकीमती मूर्ति तकरीबन 30 किलो की एवं दो छोटी मूर्ति राधे कृष्ण की भगवान राम हनुमान समेत कुल 7 मूर्ति की चोरी चोरों ने कर लिया।
मंदिर रखे बक्से भी उठा ले गए बक्से में दान किए हुए सोना एवं चांदी के आभूषण एवं नकद भी था चोरों ने मंदिर से तकरीबन 500 मीटर दूरी पूरब मंदिर का बक्सा तोड़ कर फेंक दिया गया है एवं उसमें रखे कपड़े एवं अन्य सामान को इधर-उधर कर दिए हुआ है बक्से से आभूषण एवं नगद गायब कर फरार हो गया है। सुबह मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा देख आसपास की ग्रामीण मंदिर के पास पहुंचे देखते ही देखते खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गया।
मूर्ति चोरी की बात सुन सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा रीगा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया को दी गई सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। बताते चलें रीगा गांव निवासी आनंद किशोर सिंह मनजीत सिंह शांति देवी रामनरेश सिंह एवं अन्य के पूर्वजों द्वारा तकरीबन डेढ़ सौ पूर्व वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण कराया गया था।
मंदिर के पुजारी गीता देवी बताती है मंदिर में किसकी नजर लगी है जो हमारे राधा-कृष्ण किए को चोरी कर ले गए विदित हो कि गत वर्ष पूर्व दरबार ठाकुरबारी से भी राधे कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली गई थी सालों बीत जाने के बाद इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली पड़े हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.