पूर्वी चम्पारण : पैक्स उम्मीदवारो का नामांकन की अंतिम तिथि 28 नवम्बर तक, पढ़े कितने उम्मीदवारों ने पंचायतों में किया नामांकन
उम्मीदवारो के लिए चार काउंटर खुला, एक काउंटर से चार पंचायतों का नामांकन पत्र जामा।
एम० कुमार,रामगढ़वा।
स्थानीय प्रखंड के सोलह पंचायतों में विगत पैक्स चुनाव की तिथि एवं नियमों के आधार पर प्रखंड कार्यालय में पैक्स के अंतर्गत उम्मीदवारों का नामांकन पर्चा 26 नम्बर 2019 से भरने का सिलसिला जारी रहा। बता दे कि सोलह पंचायतो के अंतर्गत उम्मीदवारों ने अपना काफिला लेकर प्रखंड कार्यालय के दूरियों पर सिमटे रहें।
वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सोलह पंचायतों में पैक्स के अंतर्गत उम्मीदवारों की तिथि घोषणा विगत दिनों से सूचित प्रकाशित किया गया हैं और 26 नवम्बर से जारी नामांकन पत्र पर्चा भरने का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक समय निर्धारित की गई हैं। प्रशासन के कड़ी सुरक्षाओं की निगरानी में नामांकन पत्र पर्चा सिफं उम्मीदवारों के प्रवेश करने की इजाजत दिया गया हैं।
उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर को पैक्स अंतगर्त सोलह पंचायतों में जैसे - पैक्स अध्यक्ष पद पर 18 उम्मीदवार, प्रबंधकारिणी समिति सदस्य सामान्य महिला से उम्मीदवार की संख्या 03, और अन्य से 09 उम्मीदवार हैं और एससी/एसटी उम्मीदवारों से महिला-01और अन्य से 02 उम्मीदवार हैं तथा अत्यंत पिछड़ा उम्मीदवार में महिला से 02, और अन्य से 04 हैं। पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार महिला से 01 और अन्य से 02 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र पर्चा भरा गया हैं।
उन्होंने कहा कि 27 नवम्बर को पैक्स अध्यक्ष पद पर 20 उम्मीदवार, प्रबंधकारिणी समिति सदस्य सामान्य महिला उम्मीदवार से 10, और अन्य से 16, और एससी/एसटी पद महिला 09, अन्य से 13, और अत्यंत पिछड़ा पद महिला की संख्या 04, अन्य पद से 17 उम्मीदवार हैं और पिछड़ा वर्ग से महिला की सं० 02, और अन्य से 05 उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण से नामांकन पत्र पर्चा भरा गया हैं।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार नामांकन की अंतिम तिथि 28 नवम्बर (गुरुवार) तक नामांकन लिया जायेगा।
वही प्रखंड के बीएसएस सह् उप निर्वाचन पदाधिकारी पप्पू कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों के लिए चार काउंटर बनायें गयें हैं।
(1) काउंटर में चार पंचायत हैं-जैतापुर, आमोदेई, टोला वृत बैरिया,मुरला
(2) काउंटर में चार पंचायत हैं पखनहियां,अधकपरियां, रघुनाथपुर,रामगढ़वा
(3) काउंटर में चार पंचायत हैं अहिरौलियां,सकरार, पटनी,बेला
(4) काउंटर में चार पंचायत हैं सिंगासनी,धनहर दिहुली, चम्पापुर, शिवनगर हैं।
उन्होंने बताया कि आठ पंचायत के प्रखंड एम.ओ. सह चुनाव अरविंद कुमार सिंह को उम्मीदवारो की नामांकन पत्र पर्चा लेने की प्रभारी सौपा गया हैं। वही प्रत्याशियों का नामांकन परिसर निगरानी में रामगढ़वा थाना एस.आई रामाशंकर सिंह यादव ने बताया कि शांतिपूर्ण से नामांकन पत्र पर्चा भरा जा रहा हैं। मौके पर सैप जवान बल एवं सिपाही और चकुदार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.