पूर्वी चम्पारण : पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन का दौर षुरू
टुनटुन कुमार सिंह/घोड़ासहन/पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी |
दिसम्बर माह में होने वाले पैक्स निर्वाचन को लेकर नामांकन की धुम मची हुई है। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पंचायत का भ्रमण कर प्रखंड कार्यालय पहूँच रहें हैं। जहां वे कागजी प्रक्रिया पुरी कर अपना नामांकन दाखिल कर रहें है।
13 अध्यक्ष पद सहित 26 प्रत्याशियों ने भरा परचा :-
इसी क्रम में प्रथम दिन गुरुवार को घोड़ासहन प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से 13 अध्यक्ष पद सहित कुल 26 उम्मिदवारों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मिदवारों में भेलवा से सौरभ कुमार, बिजयी से कृष्णा प्रसाद व जनीफ अंसारी, समनपुर से रामासिंह यादव व हरेन्द्र प्रसाद, बरवाकला से बिंदेश्वर सिंह, विशुनपुर से सुभाष कुमार, घोड़ासहन उत्तरी से विश्वनाथ प्रसाद यादव, लौखान से सत्येन्द्र कुमार, पुरनहिया से संजय कुमार सिंह व अभय कुमार सिंह तथा श्रीपुर पंचायत से अरूण सिंह व चन्द्र किशोर सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।कुछ पुराने तो कुछ हैं नए चहरे :-
आज के नामांकन में कुछ पूर्व पैक्स भी हैं तो वहीं कुछ नए चेहरे भी हैं। वहीँ बीडीओ ने बताया की नामांकन की प्रक्रिया 28 से शुरू होकर 30 नवम्बर तक चलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.