रामगढ़वा में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती एवं शिक्षा दिवस के अवसर पर विधालय में किया गया चेतना सत्र और प्रभात फेरी
विधालय में शिक्षकों ने कलाम आजाद की जीवन के विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा
![]() |
| छात्र व छात्राओं ने निकाली प्रभात रैली |
एम० कुमार, रामगढ़वा।
जन शिक्षा-सह् अपर संचिव शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रामगढ़वा प्रखंड के सभी विधालयों में सोमवार को भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती व शिक्षा दिवस मनाया गया।
इसकी जानकारी देते हुए विधालय के समन्वयक कमलेश कुमार, अशोक कुमार मिश्रा, नन्दु कुमार, फणीन्द्र महतो, अकिल अहमद खान सहित इत्यादि समन्वयक और शिक्षकों ने मौलाना कलाम आजाद की जयंती पर अपनी-अपनी टिप्पणियों पर प्रकाश डालते हुएं बताया कि प्रत्येक वर्ष भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवम्बर को पूरे राज्य में शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता हैं और प्रत्येक साल की भांति इस साल भी इस समारोह का आयोजन रामगढ़वा प्रखंड शिक्षा विभाग के सभी विधालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं।
उन्होंने ने बताया कि विधालयों में प्रात:कालीन में छात्र-छात्राओं व उपस्थित शिक्षकों ने चेतना सत्र व प्रभात फेरी किया और उसके बाद मौलाना अबुल कलाम आजाद के फोटो पर माल्यार्पण किया गया।
मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी ,जुनैद आलम मंसूरी, श्री निवास कुमार, विनीत कुमार मिश्रा, उमेश सिंह, पूनम कुमारी रीता देवी, मीना देवी, रविन्द्र प्रताप सिंह, मोहन प्रसाद, अखिलेश कुमार, अजीत यादव व शिक्षक श्री देवी राम, मुकेश कुमार, मीनी कुमारी, संदीप सिंह, जटाशंकर प्रसाद, मदन राम, शिपूजन राम, हिमांशु कुमार, सिन्धु कुमारी, शबनम आरा इत्यादि विधालयों के शिक्षको एवं छात्र-छात्राओं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.