Breaking News

नेपाल : बॉर्डर क्षेत्र से करीब 6 लाख रुपये मूल्य के विदेशी छोहाड़ा जब्त

नेपाल एपीएफ की करवाई से सीमा क्षेत्र के तस्करो में हड़कंप

नेपाल : बॉर्डर क्षेत्र से करीब 6 लाख   रुपये मूल्य के विदेशी छोहाड़ा जब्त

-
नेपाल भारत सीमा से होकर आजकल बढ़ रही तस्करी कर मद्देनज़र नेपाल के  डीआईजी के कड़ा निर्देश के अलोक के बाद बारा जिले के सिमरौनगढ़ से भारी मात्रा में विदेशी छोहडा बरामद किया गया है, रविवार की रात्री में मौका पाकर तस्करी कर रहे छोहडा को विशेष सूचना पर  पथलवा घाट से बरामद करने में सफलता मिली है।

शस्सहस्त्र प्रहरी बल बटालियन 2 के प्रमुख डीआइजी राजू आर्याल के निर्देश पर सहस्त्र प्रहरी उपनिरिक्षक भरत कोईराला और बॉर्डर आउट पोस्ट गोलागंज सहस्त्र प्रहरी इंस्पेक्टर कबीर मल्ल के संयुक्त अभियान में 21 साईकल पर लदे 58 बोरा छोहाड़ा बरामद किया गया है, जिसका वजन 3500 किलोग्राम बताया जा रहा है. वही इसका अनुमानित मूल्य 577500 नेपाली रुपये बताया जा रहा है,बताया जाता है।

नेपाल से भारत ले जाने के विशेष सूचना पर उक्त करवाई की गयी है सिमरोंगढ़ बीओपी के इंस्पेक्टर कबीर मल्ल ने बताया की कागजी प्रक्रिया के बाद जब्त छोहाडे को अवश्य करवाई के लिए बीरगंज भंसार कार्यलय को सुपुर्द कर दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.