Breaking News

पूर्वी चम्पारण : 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा मौलाना अबुल कलाम की देन - प्रियरंजन सिंह

पूर्वी चम्पारण। 

-
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जयंती समारोह राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतूहां में बड़े धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाला गया तत्पश्चात मौलाना आजाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय मौलाना आजाद अपने सप्ताहिक समाचार पत्र 'अल-हिलाल'  के माध्यम से देश के युवाओं से अनुरोध किया कि वे हिंदू मुस्लिम लड़ाई को छोड़कर देश की स्वतंत्रता के लिए काम करें वही आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के तौर पर देश को उन्नति के रास्ते पर लाने के लिए 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य शिक्षा लागू किया।
 मौके पर विद्यालय के शिक्षक महेश कुमार बैठा, रितराज बैठा,अनुपमा कुमारी,शाम मोहम्मद, श्रीनारायण सिंह, रुखसाना परवीन एवं विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.