Breaking News

पूर्वी चम्पारण : कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्बालुओं ने नदियों में लगायी डूबकी, भलुवहियां लुकई माई के मेला का हुआ शुभारंभ

मेला में मौके पर उपस्थित व्यवस्थापक व ग्रामीण।
एम० कुमार, रामगढ़वा
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मुख्य नदियों में हजारों की संख्याओं में श्रद्बालुओं ने डुबकी लगाकर शरीर व मन को स्वास्थ्य किया। वही सोमवार को संध्या कालीन में स्थानीय प्रखंड के भलुवहियां गांव स्थित परमपराओं से दुखियों का दुख हरेवावी लुमई माई अवस्थित मेला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी यादव पति पूर्व मुखिया प्रेमचंद्र यादव, धनहर दिहुली पंचायत मुखिया जया पांडेय, पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह,सरपंच मुन्ना कुशवाहा व मंच पर उपस्थित गणमान्यों लोगों ने  फीता काटकर किया।

वही मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व मेला समिति के सदस्यों ने संबोधित करते हुएं आये हुए भक्तगणों को हार्दिक शुभकामनाएं दिया और साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर्व को शांति का परिचय देते हुएं शांतिपूर्ण से मनाने की अपील किया।

वही मेला एवं मंदिर के आर्चय श्री श्री 108 पंडित देवेन्द्रनाथ सरस्वती ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी भव्य पंडालो से सजायी गई मेला में दुकान व झुल्ला लगाई गई हैं और जागरण के लिए नृत्यकला की व्यवस्था किया गया हैं जिससे दुर दराज से आये हुए श्रद्बालुओं को मनभावन हो। 

उन्होंने बताया कि मेला में रामगढ़वा थाना के पुलिस व सैप जवानों ने कड़ी सुरक्षा में निगरानी भी रहा।  मौके पर केजी गुप्ता, नागेश्वर प्रसाद निराला,सुकेश कुमार, बिट्टू कुमार सहित मेला समिति सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.