Breaking News

रामगढ़वा प्रखंड के 16 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति का चुनाव एवं मतगणना की तिथि जारी, पढ़ें कौन-कौन पंचायतों में कहां मतदान केन्द्र होगा

मतदान की तिथि- 09 दिसम्बर को
मतगणना की तिथि-10 दिसम्बर को

एम० कुमार, रामगढ़वा।
बीडीओ व निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह

स्थानीय प्रखंड के 16 पंचायतों का पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्यों का निर्वाचन मतदान 09 दिसम्बर को होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 16 पंचायतों का पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव के सूची जारी करते हुएं मंगलवार को बताया कि समिति सदस्यों को सूचित कर दिया गया है कि उक्त समिति के निर्वाचन सूचि के प्रारूप में किये गये संशोधन की सूची कट-ऑफ तिथि को आधार मानकर तैयार की गई हैं और उक्त नामावली की एक प्रति संशोधन की उक्त सूची सहित प्रकाशित कर दी गई तथा मेरे कार्यालय में संबंधित समिति के कार्यालय एवं निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

वही बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने चुनाव संबंधित नियम विस्तार रूप से बताया कि रामगढ़वा प्रखंड के अंतर्गत समस्त पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन मतदान दिनांक 09 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाऐगा और साथ ही प्रखंड के बीबीएस सह उप निर्वाचन पदाधिकारी पप्पू कुमार के समक्ष प्रखंड भवन में भी नामंकन पत्र दाखिल किया जा सकता हैं।

उन्होंने ने 16 पंचायतों का चुनाव संबंधित समय सारणी जारी की है:
*नामांकन पत्रों की समीक्षा दिनांक 29 नवम्बर से 30 नवम्बर तक समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रखंड कार्यालय रामगढ़वा में लगातार चलती रहेगी।
नामांकन वापस लेने की सूचना दिनांक 02 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से लेकर 03 बजे तक दाखिल की जा सकती हैं।
* मतदान की तिथि 09 दिसम्बर को समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 03 बजे तक कड़ी सुरक्षा निगरानी में चुनाव किया जाऐगा।
*मतगणना की तिथि 10 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से श्री गणेश महाबीर लाल उच्च विधालय में किया जाऐगा।

उन्होंने बताया कि पंचायतों के आधार पर मतदान केन्द्र का नाम घोषित किया गया हैं जो निम्न प्रकार हैं।मतदान सुबह 7बजे से लेकर दोपहर 03 बजे तक समय निर्धारित की गई हैं।
पं० का नाम - मतदान केन्द्र 
धनहर दिहुली -पैक्स गोदाम
वृता बैरिया   -    पैक्स गोदाम
रघुनाथपुर   --     सरकारी स्कूल 
आमोदेई    ----    सरकारी स्कूल
चम्पापुर   ------    पैक्स गोदाम
शिवनगर    ---     पैक्स गोदाम
उच्ची भटियां --  ई०ई०सी गोदाम
मुरला         --- पैक्स गोदाम
रामगढ़वा ---   सरकारी स्कूल
अहिरौलियां --- सरकारी स्कूल
सिहासनी   --- ई०ई०सी०गोदाम
                गोदाम सरकारी भवन
सकरार    --- पैक्स गोदाम भवन
पखनहियां -- पैक्स गोदाम 
                    सरकारी भवन
जैतापुर ---   पैक्स गोदाम
                  सरकारी भवन
अधकपरियां -- सरकारी स्कूल
बेला          --- पैक्स गोदाम।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.