Breaking News

सीतामढ़ी: एक ही परिवार के चार बच्चे डूबे, एक की मौत दो लापता एवं एक की हालत नाजुक

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
  • बागमती नदी में डूबने से एक कि मौत दो लापता,एकाकी हालत नाज़ुक ,
  • कातिक पूर्णिमा का स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
  • सुप्पी थाना क्षेत्र के ढेग घाट पुल
  • डूबे तीनो में एक का मिला शव
  • डूबने से घाट पर मची अफरा तफरी
  • डूबने वाले चारो एक ही परिवार के
  • डूबने वालो में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार का पुत्र, भतीजा और दो भांजे की बात आ रही सामने 
  • लोगो का आरोप घाट पर नही की गई थी प्रशासनिक व्यवस्था


सीतामढी के बैरगनिया मे कार्तिक पूर्णिमा के दौरान बड़ा हादसा हो गया ,जिसमे बागमती नदी मे नहाने गये एक ही परिवार के चार लोग डूब गये हलांकि स्थानीय लोगो और गोताखोरों के द्वारा डूबे चार मे से दो लोगो को बाहर निकाल लिया गया जिसमे एक की तो मौत हो चुकी थी लेकिन एक की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया और बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है दूसरी ओर दो लोग अब तक लापता है 


पूरे मामले मे एक बात चौंकाने वाली रही कि कार्तिक पुर्णिमा को लेकर यहाँ पर प्रशासनिक रूप से कोई तैयारी नही की गयी थी नाहीं कोई बैरीकेटिंग की गयी थी ,इतना ही नही हादसा के तीन घंटे से अधिक की देरी पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची ,जिससे लोगो मे खाँसी नाराज़गी है दूसरी ओर मौके पर पहुँचे एसडीएम कुमार गौरव ने पूरे मामले की जानकारी देते हुये कहा कि चार लोग डूबे दो को बाहर निकाला जा चुका है 


दो की तलाश अब भी जारी है ।वही मृत युवक की पहचान प्रकाश झा के रूप मे की गयी है वही लापता दोनो युवकों के नाम दीपक झा और राहुल झा है वही गंभीर हालत मे इलाजरत चौथे युवक का नाम सुधांशु झा है ,हादसा बैरगनिया के वंशी चाचा पुल के निकट की है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.