अठमोहान एसएसबी ने तीन बोरे में 570 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
शराब की खेप को पहुचना था चिरैया के महदीपुर में एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र से किया गिरफ्तार
राहुल कुमार, घोड़ासहन (पूर्वीचम्पारण):
सशस्त्र सीमा बल अथमोहान के द्वारा रविवार की सुबह भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बरेवा पोखर के निकट से 570 बोतल नेपाली कस्तूरी ब्राण्ड शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है. उक्त तस्कर नेपाल से मोटरसाइकिल पर तीन बोरी शराब के साथ इंडिया में प्रवेश कर रहा था.
जिसे एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान जीतना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय अगरवा गांव निवासी 18 वर्षीय नितेश कुमार के रूप में की गई है, मामले की जानकारी देते एसएसबी अथमोहान कम्पनी के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमान्डर ओमकार सिंह ने बताया की पूछताछ के क्रम में तस्कर ने शराब की डिलीवरी चिरैया थाना क्षेत्र के महदीपुर गाँव में किसी को देने की बात बतायी है.
मेडिकल फिटनेस चेक उप के बाद जप्त शराब प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित तस्कर को जितना थाने को सुपुर्द कर दिया गया है.छापेमारी टीम में मुख्य रूप से सहायक उप निरक्षक नवाकुमार वर्मन, मुख्यआरक्षी शुक्लेश्वर कुशवाहा, ओमकेश्वर सिंह, विकास सूबेदी सहित अन्य जवान शामिल थे।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.