रामगढ़वा में चाचा नेहरु की जयंती व बाल दिवस के अवसर पर विद्यालयों में किया गया माल्यार्पण
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में गुरुवार को सदभाव से पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर विधालयों में छात्र-छात्राओं द्बारा चाचा नेहरु की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें विधालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों ने बाल दिवस के अवसर पर शिक्षकों द्बारा बताया गया कि आज का दिन पंडित जवाहरलाल नेहरु उर्फ चाचा नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और बाल दिवस के रूप में मनायी जा रही हैं साथ में और विषयों पर चर्चा की गई।
वही सिसवनियां ठाट विधालय के प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने बताया कि पेड़ बचाओं,जीवन बचाओं,जल संचय,एवं जल ही जीवन हैं के विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला गया।
वही एनपीएस रखवलियां, जीपीएस सिहोरवा, जीपीएस सिसवनियां ठाट,बुनियादी विधालय सिसवनियां गांव एवं इत्यादि विधालयों में बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती के अवसर पर चाचा नेहरु की फोटो पर शिक्षकों एवं छात्रो ने माल्यार्पण किया।
वही रामगढ़वा स्थित मदर्स एडवांस आवासीय विधालय के प्रो० राजन श्रीवास्तव व शिक्षको द्बारा छात्रों को चाचा नेहरु के वेश में झांकियां निकाला गया। मौके पर नन्दु राम (संकुल समन्वयक),मुकेश कुमार ओमप्रकाश कुमार,बलिस्टर यादव,रविकांत तिवारी,सुशील कुमार ठाकुर, संदीप सिंह, जटाशंकर प्रसाद, मदन राम,सहित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.