सारण : लायंस क्लब छपरा टाउन ने ई रिक्शा पर बैनर लगाकर डायबिटीज को लेकर लोगों को किया जागरूक
छपरा।
![]() |
| - |
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन ने ई रिक्शा पर बैनर लगाकर शहर वासियों को जागरूक किया. विश्व में तेजी से फैल रहे इस बीमारी को लेकर लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय द्वारा मधुमेह सप्ताह मनाया जा रहा है. प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं.
संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल ने बताया कि मधुमेह को लेकर शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है. मंगलवार को थाना चौक पर जागरूकता पर्ची बांटी गई वही बुधवार को हवाई अड्डे में मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया. गुरुवार को ई रिक्शा पर जागरूकता बैनर लगाकर शहर वासियों को जागरूक किया गया.
इस अवसर पर संस्थापक सचिव कबीर अहमद, लियो अध्यक्ष अली अहमद उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, मोहम्मद सलमान, राशिद रिज़वी, आशुतोष पांडेय आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.