पूर्वी चम्पारण : रक्सौल के लक्ष्मीपुर में नये एसआरपी मेमोरियल अस्पताल का हुआ उद्घाटन
![]() |
| उद्घाटन करते पश्चिमी चम्पारण सांसद संजय जायसवाल एवं अन्य |
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में नया अस्पताल एसआरपी मेमोरियल हाँस्पिटल के संस्थापक रामाशीष का पुत्र डाँ० सुजित कुमार, संजय कुमार, एवं पवन कुमार द्बारा शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह् बेतिया सांसद माननीय डाँ० संजय जायसवाल एवं मोतिहारी जिला पार्षद अध्यक्ष पति पवन जायसवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद एसआरपी अस्पताल के संस्थापक द्बारा मंच पर उपस्थित गणमान्यों लोगों को शॉल पहनाकर एवं एसआरपी मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
वही भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह् सांसद डां० संजय जायसवाल ने मंच पर उपस्थित गणमान्य लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आज रक्सौल के लक्ष्मीपुर में नया एसआरपी अस्पताल खुलने से क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं कि इधर मरीज लोगों को बाहर नही जाना पड़ेगा और इस हाँस्पिटल के संस्थापक डां० सुजीत कुमार जी को कहा कि अपना अस्पताल आयुष्मान भारत से जोड़वा दिया जाएं ताकि मरीज लोगों को ज्यादा परेशानी नही हो।
![]() |
| संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पवन जायसवाल |
वही इस अस्पताल के संस्थापक डां० सुजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल में इलाज जैसे-पेट,आंत,लिवर,पित्त की थैली के साथ हर तरह के कैंसर के इलाज का उतकृष्ट केन्द्र टीएमटी इको एक्सरे में जैसे- इंडोस्कोपी,अल्ट्रासाउंड, आधुनिक ऑपरेशन में थियेटर, आईसीयू, पैथोलॉजी जांच की सुविधा दिया गया हैं और साथ ही इमेरजैंसी के लिए चौबीस घंटा सेवा भी उपलब्ध रहेगा। इस खबर की जानकारी रक्सौल क्षेत्र संख्या एक से जिला पार्षद इंद्रासन कुमार एवं एसआरपी अस्पताल के संस्थापक ने दी।
मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद ,विधान पार्षद बब्लू गुप्ता ,विधान पार्षद सतीश कुमार,रक्सौल जिला पार्षद इन्द्राशन कुमार गुप्ता,रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव,घोडासहन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा,रक्सौल जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद शंकर जी,भाजपा नेता प्रो०अनिल सिन्हा,अरविन्द सिंह,गुड्डु सिंह,राजू भगत,प्रदीप सर्राफ सहित उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगो के साथ ग्रामीण लोगों उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.