Breaking News

सारण : लियो क्लब छपरा सारण के उपाध्यक्ष ने किया रक्तदान

सारण।

-
रक्तदान में एक अलग पहचान हासिल करने वाली अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के उपाध्यक्ष लियो धनंजय   ने रक्तदान किया ।

रक्तदान करने के बाद धनंजय ने कहा कि सभी युवा को तीन महीने के बाद रक्तदान करना चाहिए इससे कोई कमजोरी नहीं होती । अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया की आये दिन पेपर और सोशल मिडिया के माध्यम से लियो क्लब के रक्तदान से प्रेरित होकर युवा रक्तदान कर रहे है जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते है। यह सुनहरा मौका रहता है जब आप किसी के लिए इस नेक कार्य के बाद ऐसा महसूस होता है कि दूसरो के दिल में जिंदा रहने का रक्तदान सबसे बेहतर तरीका है। आज लियो क्लब के बैनर तले सभी स्वस्थ युवाओं से अपील करता हूँ कि आप आगे आए रक्तदान करें, जरूरतमंदों की जिंदगी का हिस्सा बनें, अच्छा लगता है ।

मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष अमरनाथ, लियो धनंजय कुमार , लियो धर्मजीत  कुमार, एवं ब्लड बैंक के धर्मवीर कुमार आदि  मौजुद थें ।

उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.