Breaking News

पूर्वी चम्पारण : सुगौली चीनी मिल में सम्पन्न हुआ डोंगा पूजन

पियूष शरण/सुगौली/पूर्वी चम्पारण।


-
29 नवम्बर को सुगौली स्थित एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लि०, इकाई- सुगौली के प्रांगण में वैदिक मंत्रोचारण से आसमान गुंजायमान हो उठा। जब पेराई सत्र 2019-20 का शुभारम्भ डोंगा पूजन के साथ शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान की  भूमिका में मिल के उपमहाप्रबंधक (गन्ना) राजेश कुमार सिंह पूजा पर बैठे।

साथ ही मिल के महाप्रबंधक सुखविंदर जीत सिंह बब्बर के साथ साथ इंजीनिरिंग प्रमुख ललित दास, प्रोडक्शन प्रमुख सत्येंद्र त्रिपाठी, कोजेन प्रभारी अरविन्द चौधरी,ईडीपी प्रबंधक एजाजुल हक़ एवं इंस्ट्रूमेंट प्रभारी संजय सिंह  उपगन्ना  प्रबंधक संजीव कुमार, हरीश चंद श्रीवास्तव, रमेश कुमार सिंह , पीयूष शरण, साजिद अख्तर, विवेक सिंह, रंजीत दूबे के साथ सभी अधिकारी व् कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं स्थानीय गणमान्य कृषक बंधू विजय नायक, नरेंद्र यादव, राम नरेश सिंह, चंद्रकिशोर सिंह, शैलेँद्र तिवारी, अभिमन्यु सिंह, इम्तेयाज आलम, शेख अमिन, मो ० असहाब सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  इस वर्ष गन्ना पेराई का लक्ष्य 40 लाख क्विंटल निर्धारित है। जिसे पाने के लिए मिल और किसान ने प्रतिबद्धिता दिखाई। इस अवसर पर मिल परिसर में अवस्थित श्री हनुमान मंदिर में अखण्ड रामचरित मानस का पाठ  भी प्रारम्भ हुआ।  जिसकी पूर्णाहुति 30 नवम्बर को समपन्न होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.