Breaking News

पूर्वी चम्पारण : एशिया प्रसिद्ध गढ़ी माई मेले में बलिदान पशुओ को लेकर सीमावर्ती भेलाही में प्रशासन व अधिकारियों की नजरे तस्करों पर, रहेगी पूर्ण पाबंदी - एसडीओ

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण। 



बैठक 
रामगढ़वा। भारत के उत्तर दिशा एवं बोर्डर के समीप विदेश नेपाल के बरियारपुर के विश्‍व प्रसिद्‍ध गढ़ी माई स्थान हैं। जो पॉंच सालों के बाद लगती है। इस गढ़ी माई मेले मे पशु बलि की पुरानी प्रथा है। पशु की बलि के लिए देश व विदेश से ले जाये जा रहे पशु तस्करों पर विशेष निगरानी के लिए गुरुवार को करीब चार बजे दोपहर में पुरान्‍दरा भेलाही स्‍थित एसएसबी कैम्‍प परिसर में रक्‍सौल अनुमण्‍डल पदाधिकारी अमीत कुमार एवं जिला पार्षद इंद्रासन कुमार के नेतृत्व में बैठक किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुएं रक्सौल एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि हर पाँच साल की भांति इस साल भी पहले की अपेक्षाओं से बेहतर गढ़ी माई मेले मेंं पशुओं की तस्करी पर विशेष तौर से रोक लगाने के लिए एकजुटता का परिचय देते हुएं पुलिस प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष निगरानी रखी जायें, ताकि तस्करी पर लगाम लग सके। 
बैठक के बाद उन्होंने पुरान्‍दरा भेलाही में लगे मवेशी फाटक का निरीक्षण किया। वही बताया कि निर्दोष पशुओ को लेकर सुप्रीम कोर्ट बलि पर रोक लगा दी है। इसलिए कानून का उलंघ्‍घन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
वही रक्सौल क्षेत्र संख्या 01 के जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने जानकारी देते हुएं बताया कि नेपाल के गढ़ी माई मेले मे बलि के लिए ले जाये जा रहे पशुओं के साथ पकडे़ जाने पर पशु की जब्‍ती के साथ-साथ पशु लेकर जाने वाले के विरुद्‍ध भी प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जायें। ताकि आने वाले समय में पशु तस्करी खत्म हो सके।
वही 47 वाहिनी सशस्‍त्र सीमा बल के निरीक्षक चन्‍द्रसेन कुमार ने अनुमंडल एसडीओ अमित कुमार के निर्देशानुसार समवर्ती गांव के हर चौक चौराहों पर कड़ी निगरानी के लिए विशेष तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी हैं।
मौके पर सशस्त्र सीमा बल के सा•आ•दीपक तिर्की, सत्‍येन्‍द्र कुमार, दीपक कुमार एवं ग्रामीणों में महावीर प्रसाद, जगरुप राम, इस्‍लाम मियां, रूस्‍तम देवान सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.