Breaking News

सारण : 3 अध्यक्ष पद पर तो 20 लोगो ने सदस्य पद के लिए किया नामांकन

पानापुर(सारण)

प्रखंड कार्यालय परिसर में पैक्स चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गया ।नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए  मात्र 3 लोगो ने  नामांकन का पर्चा दाखिल किया जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए 20  लोगो ने नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया । अध्यक्ष पद के लिए महम्मदपुर पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह जबकि रसौली पंचायत से जीतेन्द्र सिंह एवं वकील सिंह ने नामांकन किया ।नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ।मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी एवं पर्यवेक्षक अरुण कुमार ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मो.सज्जाद , सीओ रणधीर प्रसाद ,प्रभारी बीएओ ओमप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.