Breaking News

सारण : पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पंचायतो से इक्कीस अध्यक्ष पद पर किया नामांकन

अमनौर(सारण)


पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को तीसरे व अंतिम दिन 21 उम्मीदवारों ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। पैक्स अध्यक्ष पद से नामांकन करने वालों में अमनौर हरनारायण पंचायत से शशि भूषण सिंह तथा लाल बहादुर केसरी, परसा पंचायत से विनोद कुमार यादव तथा जितेंद्र कुमार राय , हुसेपुर पंचायत से सीमा देवी, गायत्री देवी ,अमरेंद्र कुमार सिंह ,धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा अवधेश कुमार सिंह का नाम शामिल है .वही शेखपुरा पंचायत से जितेंद्र प्रसाद यादव ,तरवार पंचायत से संजीव कुमार पाण्डेय तथा निर्मला पाण्डेय, रायपुरा पंचायत से देवदत्त सिंह, शेषनाथ सिंह ,बच्चा सिंह, विजय कुमार उपाध्याय तथा विकास कुमार उपाध्याय ,पैगा मित्रसेन पंचायत से इंदु देवी, रसूलपुर पंचायत से  अंगद कुमार ,अमनौर कल्याण पंचायत से अनीता देवी तथा कटसा पंचायत से सिकंदर राय ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना अपना पर्चा दाखिल किया। जबकि चार दर्जन से अधिक पैक्स सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.