पूर्वी चम्पारण : प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया ने किया आरटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन
राहुल कुमार/घोड़ासहन/पूर्वीचंपारण
![]() |
| उद्घाटन के मौके पर बीडीओ, मुखिया व अन्य |
प्रखंड के घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन में मंगलवार को आरटीपीएस कार्यालय का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व पंचायत के मुखिया राजू जयसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
मुखिया श्री जयसवाल ने बताया कि अब पंचायत के लोगों को जाति, आवासीय, आय, जन्म-मृत्यु निबंधन, वृद्धजन पेंशन आदि प्रमाण पत्रों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब प्रमाण पत्र के लिए पंचायत स्तर पर ही आवेदन लेने व प्रमाण पत्र देने का काम किया जायेगा।
इसके लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में साकिर अहमद की नियुक्ति भी की जा चुकी है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजू जयसवाल, मनोज कुमार, वार्ड सदस्य कृष्णदन कुमार, सुनील कुमार, रामाशंकर, राजा कुमार सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.