पूर्वी चम्पारण : बिहिप एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक
घोड़ासहन।
घोडासहन के कुरनिया माता मंदिर परिसर में विहिप एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने की। मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विहिप क्षेत्र संपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने विहिप के सदस्यता का शुरुआत किया तथा बताया कि विहिप बजरंग दल विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है।
उन्होंने बताया कि 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाकर इस जिले से करीब 15000 नए बजरंग दल को भर्ती किया जाएगा। ताकि लव जेहाद आदि के खिलाफ सशक्त आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक सांसद संपर्क अभियान चलाकर शीतकालीन सत्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता बिल संसद में लाने के लिए दबाव बनाएगा। बजरंग दल के जिला संयोजक हेमंत कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वी चंपारण में गौ हत्या, गौ तस्करी, लव जिहाद के विरुद्ध बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
मौके पर संगठन विस्तार करते हुए दीपक कुमार को घोड़ासहन प्रखंड अध्यक्ष, पुष्पक कुमार को मंत्री, रंजन यादव को बजरंग दल संयोजक, विकी कुमार तथा सह संयोजक रोहित और चंदन को बनाया गया। मौके पर अध्यक्ष अरुण दुबे, सौरव कुमार, दिवाकर कुमार, अनिकेत कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार, राजीव कुमार वर्मा, चंदन कुमार यादव, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
![]() |
| - |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.