Breaking News

सारण : छात्रों के राष्ट्रीय मुद्दे सहित, जेपीयू में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ छात्र संघर्ष मोर्चा की बैठक कल

छपरा। 


-
छात्रों से जुड़े हुए राष्ट्रीय मुद्दे, जेएनयू में व्याप्त गतिरोध, जयप्रकाश विश्वविद्यालय में व्याप्त बदहाली, भ्रष्टाचार, सहित कई मसलों पर बैठक कर छात्रहित में रणनीति तैयार करेंगे आधा दर्जन से ज्यादा छात्र संगठनों के नेतागण।
छात्र संघर्ष मोर्चा की बैठक 19 नवंबर को दोपहर तीन बजे शहर के मंजर रिजवी,भवन सलेमपुर छफरा में होगी। इस बैठक में वामपंथी छात्र संगठनों से एआईएसएफ  एसएफआई, आईसा, छात्र राजद, छात्र रालोसपा, छात्र जन अधिकार पार्टी, एनएसयूआई , आम आदमी पार्टी, छात्र लोकतांत्रिक जनता दल सहित कई अन्य संगठनों के छात्र नेता या उनके प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होंगे। 

बैठक की जानकारी देते हुए एआईएसएफ जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने बताया कि पूरे देश में विभिन्न विश्वविद्यालयों सहित कई शहरों में छात्र आंदोलनरत हैं फिर ही छात्र समस्याओं पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है।

 जयप्रकाश विवि कुलपति की हठधर्मिता के कारण स्नातक प्रथम में दस हजार से ज्यादा सीट खाली रहने के बाद भी नामांकन बचे हुए छात्रों का नामांकन नही हो पा रही है। हजारों छात्र नामांकन से वंचित हैं और दर-दर भटकने को मजबूर हैं। जेएनयू में व्याप्त गतिरोध के बीच आज अपनी मांगों के समर्थन में संसद भवन मार्च कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई छात्र और छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों पर की जा रही बर्बरता पूर्वक ऐसी कार्रवाई कि हम घोर निंदा करते हैं, और ऐसे छात्र हित के मुद्दे पर कल के बैठक में चर्चा कर आगे सरकार एवं जेपी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.