पूर्वी चम्पारण : प्रखंड कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लिया शपथ
![]() |
| प्रखंड कार्यालय के अधिकारीगण |
एम० कुमार, रामगढ़वा।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रामगढ़वा प्रखंड के सभी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिन की यादों को लेकर विनम्रता रूप से कार्यालय के परिसर में शपथ ली गई। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिकारी व कर्मियों ने शपथ लेते हुएं बताया कि मैं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेता हुँ कि मैं राष्ट्र की एकता,अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समपिर्त करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयन्त करूंगा।
मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हुँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो दवारा संभव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हुँ।
वही सरकारी और प्राईवेट विधालयों में भी सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस पर पुष्पमाला पहनाकर जयंती दिवस मनायी गई। मौके पर प्रखंड बीएसएस पप्पू कुमार, बीसीओ राजीव रंजन तिवारी, बीएओ देवेन्द्र राय,कार्यपालक सहायक संदीप कुमार, सहायक सुधिर कुमार, इसाद आलम,मनरेगा पीओ आश्वनी कुमार, दिलीप कुमार,अंचल नाजीर अनिल कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.