Breaking News

पूर्वी चम्पारण : पुलिस ने नरीरगीर चौक से एक बाइक सहित 20 लिटर देशी चुलाई शराब को किया बरामद,बाइक चालक फरार

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के नरीरगीर चौक से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बाइक पर रखी गई 20 लीटर देशी चुलाई शराब को बरामद किया गया हैं। इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी श्रीराम राम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह में गुप्त सूचना के आधार पर नरीरगीर चौक पर जैसे ही दल-बल के साथ पहुंचा  तो कारोबारी को भनक से ग्लेम्बर पुरानी गाड़ी बिना नम्बर प्लेट की बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि बाइक पर रखे गये पाँच चाइनीज पोलोथिन में देशी शराब जिसमें अलग-अलग  पोलोथिनियों में लगभग 5-5 ली० देशी चुलाई शराब था जो पांचों ली० को मिलाकर 25 ली० देशी चुलाई शराब थी जिसमें मौके पर  एक पोलोथिन पहले से ही फटा हुआ था। पुराना ग्लेम्बर गाड़ी बिना नम्बर प्लेट की बाइक सहित 20 लीटर देशी शराब को बरामद किया गया हैं और फरार बाइक चालक की छापेमारी जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.