Breaking News

पूर्वी चम्पारण: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा गरीब महिलाओं में वस्त्र व बच्चों में अध्ययन सामग्री का किया वितरण

चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क।
लोक-आस्था के महानतम पर्व छठ के अवसर पर मारवाड़ी महिला समित, मोतिहारी द्वारा कुछ बेहद गरीब महिलाओं औऱ बच्चों के जीवन में भी खुशियाँ बिखेरने का प्रयास किया गया। आज सुबह11 बजे से समिति की बहनों द्वारा पतौरा पंचायत के भटाहाँ गाँव में स्थित 'हैप्पी स्कूल' में 35 बहुत ही निर्धन महिलाओं को साड़ी, ब्लाऊज पीस और क़ुछ रुपये दिए गए, 

औऱ साथ ही 80 बहुत ही गरीब बच्चों को कॉपी,कलम और बिस्कुट दिए गए! ज्ञातव्य हो कि यह विद्यालय ख़्वाब फाउंडेशन द्वारा बिल्कुल निर्धन बच्चों को समाज में स्थान दिलाने के उद्देश्य से संचालित हो रहा है!!

इस अवसर पर अध्यक्ष शिखा लोहिया ने सभी महिलाओं और बच्चों को दीपावली एवं छठ पर्वों की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे आह्वान किया कि वे अपने आप को कमजोर न समझें और अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में ख्वाब फाउंडेशन के चेयरमैन मुन्ना जी, विद्यालय के संचालक धर्मेंद्र सहनी, सचिव सत्येंद्र कुमार, सदस्य आशीष जायसवाल, शिक्षक नैतिक कुमार और समिति की बहुत सी बहनें उपस्थित थीं, जिनमें रेणु लोहिया, उमा मोहता, ज्योति बोहरा, अंजू अग्रवाल, अरुणा केडिया इत्यादि प्रमुख थीं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.