Breaking News

रामगढ़वा में रबी महाभियान सह-महोत्सव का मिनट-टू-मिनट का हुआ प्रशिक्षण,कल होगा उत्पादन वितरण

एम० कुमार, रामगढ़वा।
बिहार सरकार के निर्देशानुसार किसानों को लाभान्वित के लिए रबी महाभियान-सह -महोत्सव के अंतगर्त रामगढ़वा प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन एवं वितरण कार्यक्रम प्रशिक्षण ई.किसान भवन के परिसर में प्रखंड स्तरीय कृषि समन्वयक, कार्यपालक सहायक एवं ग्रामीणों के बीच कृषि पदाधिकारी देवेन्द्र राय के नेतृत्व में मिनट-टू -मिनट का गुरुवार को प्रशिक्षण किया गया।

इस कार्यक्रम प्रशिक्षण का उद्घाटनकर्ता प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी यादव एवं उपस्थित अधिकारियों ने दीप-प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ की गई। वही पदाधिकारी देवेन्द्र राय ने प्रशिक्षण में बताया कि समस्त कृषि समन्वयक को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर भी ग्रामीण लोगों को इसकी जानकारी दे 

जैसे-प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, खाद से संबंधित, सब्जी से खेती पर विशेष जानकारी,मिट्टी जाँच पर पौधा रोपण और जोरोटिलेज से खेती की जानकारी के बारे में बतायी गई।साथ ही किसान पंजीकरण प्रशिक्षण होना अतिआवश्यक हैं।वही प्रमुख महोदय ने बताया कि प्रखंड स्तरीय सभी पंचायतों में कार्य सुचारू रूप से किया जाएं ताकि ग्रामीणों को कही से समस्या नही हो।

वही देवेन्द्र राय ने कार्यक्रम के समाप्ति के समय कहा कि उत्पादन वितरण का तिथि 25 अक्टूबर को किया जायेगा।
मौके पर कृषि समन्वयक संजय कु०,मुकेश कु०,कृष्ण मोहन त्रिपाठी, मो० अनवर,कृषि कार्यपालक सहायक राजेश कुमार, एवं जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.