ख्वाब फाउंडेशन ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री को गांधी शांति सम्मान से किया सम्मानित
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
महात्मा गांधी के कर्मभूमि चंपारण मोतीहारी की धरती पर गांधीजी के 150वीं जयंती पर ख्वाब फ़ाउंडेशन और अंतराष्ट्रीय यूथ कमिटी द्वारा ‘ग्लोबल गांधी पीस कॉन्फ्रेंस-2019’ का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश से लगभग 150 युवा प्रतिनिधि शामिल हुए। 2 दिवसीय कार्यक्रम मे युवाओं को विश्व में गांधीजी के विचारों को प्रचारित करने एवं शांति स्थापना हेतु ग्लोबल शांति दूत से सम्मानित किया गया तो वही 11 हस्तियों के अलग –अलग क्षेत्र में शानदार कार्य करने हेतु “ग्लोबल गांधी पीस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध गांधीवादी 92 वर्षीय डॉ एस एन सुब्बा राव के साथ आम आदमी पार्टी, दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री एवं उप मुख्य मंत्री श्री मनीष सीसोदिया को शिक्षा में क्रांतिकारी कदम एवं बदलाव के लिए ग्लोबल गांधी पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को ग्रहण करने के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न साहू उपस्थित रहे और मनीष सिसोदिया के प्रतिनिधि तौर पर ग्रहण किए। आज श्री साहू जी ने यह सम्मान श्री सीसोदिया जी के आवास पर उन्हे सौपा।
बताते चले कि श्री सीसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूल की दशा और दिशा बदल दिये है। आजादी के बाद शायद यह पहला सकारात्मक परिवर्तन है जो एक शैक्षणिक क्रांति के रूप में आ रही है। इस बदलाव और शिक्षा मोडेल को देखने के लिए देश-विदेश से विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि आ रहे है ।
ख्वाब फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित वैश्विक गांधी शांति सम्मेलन में इन्हे ग्लोबल गांधी शांति सम्मान से सम्मानित किया गया । इससे बिहार के साथ पूरे देश में खुशिया मनाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.