Breaking News

मधुरेन्द्र ने रेत पर बना डाली, हिन्दू मुस्लिम की तस्वीर, दिया एकता का संदेश

चम्पारण का मधुरेन्द्र बिहार कला जगत में एक अद्भुत कलाकार हैं- श्रवण कुमार
सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने दिया, हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश


गया : शहर के गांधी मैदान में 23 अक्टूबर बुधवार को मगध रत्न यूथ आईकॉन अवार्ड कार्यक्रम के  मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन से पूर्व ही मंच के बायीं ओर रखें बालू पर पूर्वी चंपारण जिले के बिजबनी घोड़ासहन निवासी मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने हिंदु और मुस्लिम की विशाल आकृति उकेर कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी, लोग अपने सेलफोन में सेल्फी लेते नजर आ रहें थे। 

बता दे कि मगध रत्न यूथ आईकॉन अवार्ड के लिए चयनित सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को बुधवार की संध्या पर यह प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।


मौके पर पहुंच गया बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, एमएलसी खालिद अनवर, गया विधायक राजू वर्णवाल, मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव, वसीम नैयर, आबिद, बादशाह, राकेश कुमार सहित सैकड़ों ने लोगों ने मधुरेन्द्र की कलाकृति की प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.