Breaking News

पूर्वी चम्पारण : धनहर दिहुली में आम लोगों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी द्बारा लगायी गई विकास शिविर का आयोजन

एम० कुमार, रामगढ़वा।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतगर्त निर्मित शौचालय के प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए आधार अपडेशन व जीयो टैगिंग कार्य करने के लिए जिलाधिकारी रमण कुमार के निर्देशानुसार प्रखंडवार चिन्हित पंचायतों में रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत में बुधवार को ग्राम विकास सह चौपाल का आयोजन किया गया हैं।

इसमें प्रखंड के सभी अधिकारी उपस्थित होकर सभी विभाग के स्टाँल लगायी गई ताकि आम लोगों को लाभान्वित मिल सके। इसकी जानकारी देते हुएं बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई किया जायेंगा।

उन्होंने कहा कि इस विकास शिविर आयोजन में ग्रामीण लोगों समस्याओं में जैसे-प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल संबंधित योजना,शौचालय समस्या, शिक्षा विभाग की समस्या, चिकित्सा की समस्या ,प्रखंड स्तरीय विभागीय समस्या का योजना हो तो विकास शिविर में आवेदन दे ताकि आपकी समस्या का समाधान जल्द हो सके।

मौके पर प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचन्द्र यादव,सीओ उमेश कुमार, मनरेगा पीओ आश्वनी कुमार, बीएसएस पप्पू कुमार, कृर्षि पदाधिकारी देवेन्द्र राय, शिक्षा पदाधिकारी इंदिरा कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डां० मो० जेयाऊल हक,राहुल कुमार, फार्मासिस्ट गोविंद गौरव,एएनएम विभा सिंह,मुखिया पति संजय पांडेय, एवं जनप्रतिनिधि  इत्यादि ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.