रेतकला जगत में पटनायक की तरह बिहार का मधुरेन्द्र भी माहिर हैं- श्रवण कुमार
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : भगवान महावीर की निर्वाणस्थली भूमि नालंदा में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित महावीर के 2545 वें निर्वाण पावापुरी महोत्सव में विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अपनी कला का अद्भुत नमूना पेश कर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार व श्रवण कुमार को अभिभूत कर दिया। मंत्री कुमार ने कहा कि ओडिसा के रेत कलाकार पटनायक की तरह सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र भी इस कला को करने में माहिर हैं। यह बिहार कला जगत का महानायक भी हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने महोत्सव पंडाल में बने मुख्य सांस्कृतिक मंच के सामने रखें बालू पर भगवान महावीर का विशाल आकृति उकेर अपनी बेहतरीन कला से जल, जीवन और हरियाली पर आधारित कलाकृति के जरिए लोगों से ग्रीन एंड क्लीन दीपावली मनाने का संदेश दिया। यह मुख्य यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
बता दे कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र द्वारा बालू पर उकेरी गयी कलाकृति विश्व के धरोहर में प्रसिद्ध नालंदा के पावापुरी में स्थित भगवान महावीर पर आधारित हैं, यह कलाकृति लोगों को हरियाली का संदेश दे रहीं हैं। जिन्हें देश-विदेश तथा कई प्रदेशों से आये हुए जैन सैलानियों अपने कैमरे व सेलफोन में अपनी सेल्फी लेने में मग्न हैं।
गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र सार्क देश नेपाल के विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला, अंतराष्ट्रीय रेत कला उत्सव ओड़िसा, विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, बिहार के राजगीर महोत्सव, बौध महोत्सव गया, थावे महोत्सव, मंदार महोत्सव बांका, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सहित देश विदेशों में सैकड़ों सरकारी आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर कर बिहार का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हैं।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र हमेशा देश विदेशों में हुए प्रकृति घटनाएं तथा जवलंत विषयों पर तुरंत अपनी विशेष कलाकृति प्रस्तुत कर समाज को नया संदेश देते हैं। इनके झोली में वैश्विक शान्ति सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, बिहार रत्न, चम्पारण गौरव, यूथ आईकॉन, आम्रपाली सम्मान, वैशाली गणराज्य, मगधरत्न, शाहिद सम्मान सहित सैकड़ों एवार्ड हासिल कर चुके हैं।
मौके पर उपस्थित सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ जितेंद्र कुमार, चन्द्रसेन प्रसाद, रवि ज्योति कुमार, विधान पार्षद हीरा प्रसाद बिंद, अरुण जैन, जगदीश जैन समेत आम लोगों ने भी मधुरेन्द्र की कलाकृति की प्रशंसा करते बधाई भी दी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.