Breaking News

पूर्व चम्पारण : युवती से बलात्कार, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

सांकेतिक तसवीर
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटनी गांव में एक युवती  के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं और दुसरा व्यक्ति फरार बताई गई हैं। पुष्टि करते हुए प्रभारी के रूप में पुअनि थानाध्यक्ष श्रीराम राम ने मंगलवार को बताया कि मंगलपुर पटनी गांव के निवासी भुखल सहनी के पुत्री(काल्पनिक) जो कुवारी हैं जिसका उम्र लगभग 25 वर्ष की हैं। 

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री दोपहर में बकरी लेकर चरवाही करने गई थी जो बचपन से ही बागड़ की तरह आवाज है जो ठीक से बोल नही पाती हैं। जिसमें सन्नाटा ईख खलियान को फायदा उठाते हुएं दो लोगों ने मेरी पुत्री के साथ रेप किया है जो दोनों आरोपी मंगलपुर पटनी गांव के निवासी स्व: राधा सिंह का पुत्र अविनाश सिंह और दुसरा भोज महतो का पुत्र संतोष महतो है। जिसकी पहचान युवती के द्बारा की गई हैं। 

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की को मेडिकल जाँच में भेज दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित के पिता के आवेदन अनुसार गिरफ्तार किया गया है जो अविनाश सिंह को कल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा और दुसरा फरार व्यक्ति की तलाश जारी हैं। मौके पर सैप जवान सहित सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.