शिवहर यूको बैंक मे 32 लाख की लूट
विककी कुमार सिंह सीतामढ़ी बिहार।
- शिवहर मे अपराधियो का तांडव,
- छ हथियारबंद नक़ाबपोश अपराधियो ने वारदात को दिया अंजाम,
- पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज खंगालने मे जुटी,
- दीनदाडे वारदात से इलाके मे दहशत,
- पुलिस छापेमारी मे जुटी ,जिले मे की गयी नाकेबंदी ,
- एसपी के नेतृत्व मे की जा रही है छापेमारी,
शिवहर जिले के शिवहर बाज़ार मे उस वक़्त सबके के होश उड़ गये जब बैंक खुलने के कुछ घंटे बाद ही कैमरे के टाइम के मुताबिक 12:32 PM मे छह हथियारबंद नक़ाबपोश अपराधियो ने यूको बैंक मे धावा बोल दिया ,और बंदूक़ की नोक पर बैंक कर्मियो को डरा धमका कर बत्तीस लाख छत्तीस हज़ार तीन सौ इक्यावन रूपये की लूट कर चलते बने।
इस दौरान एक कर्मी को पिस्टल की बट से मारकर घायल भी कर दिया और बड़े ही आराम से चलते बने ,वही पूरी वारदात बैंक मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे क़ैद हो गयी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और अपराधियो का पिछा भी किया जा रहा है पूरे शिवहर जिले की नाकेबंदी कर दी गयी है और छापेमारी टीम का नेतृत्व एसपी संतोष कुमार कर रहे हैं,दूसरी ओर बैंक मैनेजर ने लूट की वारदात की पूरी जानकारी मीडिया को दी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.