रक्सौल में लगने वाली शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई के लिए डीटीओ ने किया पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
एम० कुमार, रामगढ़वा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत चतुर्थ चरण में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई हैं। विभिन्न प्रखंडों में ऑनलाइन की तिथि दिनांक आगामी 19 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया हैं। बिहार सरकार आदेशानुसार अनुमंडल रक्सौल समीप प्रखंड कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत एवं रक्सौल क्षेत्र संख्या 1 से जिला पार्षद इन्द्राशन कुमार एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों की बैठक की गई।
डीटीओ पदाधिकारी अनुराग कैशल सिंह ने उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुएं बताया कि जिले के सुदूर क्षेत्र में चालक अनुज्ञप्ति अनुपलब्धता के कारण अधिकांश आवेदक अपना आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं और ऐसे आवेदकों को चालक अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी अनुमंडल मुख्यालयों में विशेष शिविर लगाकर ऑनलाइन आवेदन किया जाऐगा।उन्होंने बताया कि परिवहन योजना के अंतगर्त बिहार सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत तीन से पांच वाहन अनुदानित दर पर उपलब्ध किया जाऐगा और अनुदान की राशी खरीद मूल्य के 50 प्रतिशत किन्तु एक लाख रूपये से अधिक नही होगा तथा जो व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक है तो उनके पास डीएल नही है या डीएल नही होने के कारण अप्लाई नही कर सकते वैसे लाभुकों को 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रखण्ड कार्यालय में डीएल के लिए अप्लाई कर सकते है और वही अन्य लोग डीएल के लिए कोई भी साईबर या रक्सौल मे 16 अक्टूबर को लगने वाली शिविर मे डीएल की अप्लाई कर सकते हैं।
वही जिला पार्षद इन्द्राशन कुमार ने जानकारी बताते हुएं बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी साहेब से मांग किया गया है कि रक्सौल क्षेत्र के सभी नागरिको को मोतिहारी जाने आने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और जिनके पास गाड़ी है वे लोग तो अपने निजी गाड़ी से मोतिहारी जाकर अपने समय से घर आ जाते है और जिनके पास गाड़ी नही है वे लोग ट्रेन से यातायात में सुबह से किसी तरह चले जाते है मगर मोतिहारी से शाम मे रक्सौल आने के लिये कोई ट्रेन का सुविधा नही है वह भी रात्रि 10 बजे से 12 बजे काफी समय लगी जाती हैं।
उन्होंने बताया कि रक्सौल अनुमण्डल पर डीएल की अप्लाई के लिए प्रत्येक माह शिविर लगाने की सुविधा हो जाये तो रक्सौल क्षेत्र के सभी नागरिको के लिए बहुत सुविधाजनक हो जायेगी।इसी बातों को लेकर डीटीओ ने जिला पार्षद की बातो से सहमत होकर उपस्थित गणमान्य लोगो के बीच आश्वासन दिया गया हैं कि रक्सौल क्षेत्र के नागरिको की सुविधा जनक के लिए जरूर एक बार और मौका निर्धारित समय दिया जाऐगा।
मौके पर मुखिया मो० खालिद, रामनारायण राय, पूर्व प्रमुख सह् मुखिया पति नयब आलम, मुखिया पति अमरजीत चौरसिया,पंचायत समिति सदस्य नन्दलाल सिंह, सुखारी दास,देवेन्द्र पासवान, रामचन्द्र पासवान, सहित उपस्थित प्रखंड स्तरीय विकासमित्र एवं जनप्रतिनिधियों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.