Breaking News

नेपाल: 13 भारतीय व नेपाली व्यक्तियों को चिमनी भट्टा में जलाने को लेकर पूर्व मंत्री आफताब आलम गिरफ्तार

फोटो-गिरफ्तार सांसद सह पूर्व मंत्री का फाइल फोटो
बैरगनिया। पड़ोसी देश नेपाल के माननीय सर्वोच्च न्यायालय,काठमांडू के आदेश पर बम विस्फोट में घायल 13 भारतीय व नेपाली व्यक्ति को चिमनी भट्ठा में जला कर साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस ने रौतहट क्षेत्र नम्बर-2 के सांसद व पूर्व मंत्री आफताब आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विगत कई बर्ष पूर्व संविधान सभा चुनाव में बूथ कब्जा के लिए सांसद आलम अपने घर जिले के राजपुर फरहदबा मे भारतीय व नेपाली व्यक्तियों के द्वारा बम बनवा रहे थे

कि बम विस्फोट हो जाने से 13 व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार करवाने की बजाय उनलोगों को नजदीक के इटभट्ठा में जलाकर मार दिया था।इस  मामले में मरने वाले के दो परिजनों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में न्याय के लिए रीट दायर किया था ।

जिसकी सुनवाई के पश्चात न्यायधीश सुशील कार्की,भरत बहादुर कार्की की संयुक्त इजलास ने सांसद आफताब आलम सहित आरोपित पांच लोगो को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढाने का निर्देश दिया था।सूत्रों ने बताया कि इसी आलोक में देश की राजधानी काठमांडू से साढ़े लिवास में पहुची पुलिस टीम ने रविवार को सांसद को उनके राजपुर फरहदबा स्थित आवास से गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.