Breaking News

पूर्वी चम्पारण : चालकों को मिला लाइसेंस बनवाने का मौका, 16 को रक्सौल अनुमंडल में करें ऑनलाइन आवेदन

स्रोत गूगल


एम० कुमार, रामगढ़वा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन आदेशानुसार योजना अंतगर्त चतुर्थ चरण में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई हैं। विभिन्न अनुमंडलों में ऑनलाइन आवेदन की तिथि दिनांक 19 अक्टूबर तक निधारित किया गया हैं। जिले के सुदूर क्षेत्र में चालक अनुज्ञप्ति अनुपलब्धता के कारण अधिकांश आवेदक आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं।ऐसे आवेदको को चालक अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी अनुमंडल मुख्यालयों में विशेष शिविर में ऑनलाइन आवेदन किया जायेंगा।

रामगढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने वृहस्पतिवार को बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी द्बारा निधारित तिथियों को संबंधित अनुमंडल मुख्यालयों में पूर्वाहन 10 बजे से चालक लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर के लिए आवश्यक लेखन सामग्री (पेपर तथा काट्रिज) ऑपरेटर गण कार्यालय से साथ लेकर ऑनलाइन आवेदन किया जायेंगा।

शिविर में कार्यालय में उपयोग हेतु दिये गये लाँगिंन एवं पासवर्ड का उपयोग करते हुएं आवेदकों से आवश्यक शुल्क प्राप्त कर रसीद एवं लाँगिंन लाइसेंस प्रिंट किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चालक लाइसेंस शिविर का आयोजन रामगढ़वा प्रखंड के अनुमंडल रक्सौल में 16 अक्टूबर को निधारित समय से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किया जायेगा।

2 टिप्‍पणियां:

Thanks for your valuable feedback.