पूर्वी चम्पारण : रामजानकी मंदिर के परिसर में लगे मेले में कंरेट लगने से एक व्यक्ति की मौत
एम० कुमार, रामगढ़वा।
दशहरा मेला के विजय दशमी से शुरुआत मेला रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा रामजानकी मंदिर के परिसर में बुधवार को दोपहर में लगे मेला में एक दुकानदार को जेनरेटर की बिजली से कंरेट लगने से मौत हो गयी। वही रामजानकी मंदिर के दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सह सरपंच राजा सहनी से घटना के विषय मे पूछा गया तो बताया कि इसकी जानकारी हमें नही हैं।
वही मेले में यातायात व्यक्तयों से पुछा गया तो बताया कि मेले में बिजली का सप्लाई सभी दुकानदारों को दी गई है कि रात्रि के समय में बिजली से प्रकाश रहने से अंधेरा नही होगा और कही कही कटे तार पर टेप नही रहने के कारण घटना हुई। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि रामजानकी मंदिर के परिसर में लगे मेला में एक दुकानदार को जेनरेटर की तार से झटका लगने से उनकी मौत हो गई हैं।
उन्होंने बताया कि मृतक का नाम कपिलदेव पटवा के पुत्र संजय पटवा बताई गई हैं जिनका उम्र लगभग 25 वर्ष की हैं जिनका निवास आमोदेई (शोभा टोला) के निवासी हैं।
वही ग्रामीण पटवा लोगो ने बताया कि मृतक के दो-तीन बच्चा लगभग पाँच-सात वर्ष के हैं उनके माता-पिता पहले ही गुजर गये हैं वे खिलौना, श्रृगांर के सामग्री बेच कर परिवार को पालन-पोषण करता था। वही रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ प्रहस्त कुमार ने बताया कि मृतक को मेरे हाँस्पिटल में नही लाया गया है हो सकता है कि उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई हो।
रामजानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सह सरपंच राजा सहनी,सचिव उपेंद्र सहनी, सहनी,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश उपकोषाध्यक्ष सह सहारा इंडिया एजेंट राजेश्वर प्रसाद एवं बैनल तले सदस्य गण लोग समिति हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.