Breaking News

मानव तस्करी मामले में एक गिरफ्तार, 6 बच्चों को कराया गया मुक्त

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
जिले के सोनबरसा स्थित भारत नेपाल बोर्डर पर एस एस बी 51 वी बटालियन लालबंदी पूर्वी के कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर बिरसा कक्षप के नेतृत्व में पिलर संख्या 318 के समीप मंगलवार की देर शाम नेपाल से भारतीय सीमा मे तस्कर रीझन मुखिया ने  नेपाल के सर्लाही जिला मंलगवा थाना क्षेत्र के हरिपुरवा गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी दहाउर माझी 17 वर्षीय पुत्र राजू माझी ,वीरेन्द्र माझी के 16 वर्षीय पुत्र रितेश माझी,योगी माझी के 16  वर्षीय पुत्र सरोज माझी ,राम गणेश माझी के 14 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार माझी स्वर्गीय तेतर माझी के 12 वर्षीय पुत्र जगदीश माझी व राजेन्द्र माझी के 13 वर्षीय पुत्र अजय कुमार माझी को बाल मजदूरी के लिए महाराष्ट्र ले जा रहा था,

इंस्पेक्टर बिरसा कच्छप ने बताया कि बच्चों ने पुछ ताछ मे बताया कि मेरे पिताजी को दो तीन हजार रुपया देकर मछली मारने को लेकर हमे महाराष्ट्र ले जा रहा है हम इस तस्कर को नहीं पहचानते हैं। सभी बच्चों और तस्कर को सोनबरसा थानाध्यक्ष के हवाले किया गया, 

वही  सोनवरसा पुलिस ने बरामद बच्चो को चाइल्डलाइन के माध्यम से उनके घरों को भेजने की क़वायद शुरू कर दी गयी है,वही तस्कर के विरुद्ध  बाल श्रम व मानव तस्करी के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.