समान काम के बदले समान वेतन को लेकर पटना में होंगे सभी शिक्षक एकजुट
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
5 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में लगभग 2 लाख शिक्षक समान काम के बदले समान वेतन को लागु करने के लिये सरकार पे दबाव बनाने के उद्देश्य से काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस का विरोध करेंगे। उक्त बाते बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य सह पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह ने कही।
शिक्षक नेता श्री सिंह ने कहा की पूर्वी चंपारण से हज़ारो की संख्या में शिक्षको/पुस्तकल्याध्यक्षो का जथा रवाना होगा। शिक्षक नेता ने कहा की दूर दराज से आने वाले शिक्षको के लिए रहने और खाने का प्रबंध किया जा रहा है। शिक्षक नेता श्री सिंह ने कहा की सामान काम के बदले सामान वेतन जब तक सरकार नहीं देती तब तक चरण बध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.