सारण : कोपा हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन
पन्नालाल कुमार, सारण।
![]() |
| - |
जलालपुर प्रखंड के कोपा स्थित गांधी स्मारक हाई स्कूल के प्रांगण में वन महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमें बिहार कौशल विकास मिशन के सौजन्य से वन और पर्यावरण की जानकारी दी गई ।कार्यक्रम मे पौधरोपण का भी किया गया ।मौके पर उपस्थित बिहार कौशल विकास मिशन के BDE भूषण कुमार ने बताया कि वन और पर्यावरण जीवन की सुरक्षा कवच है ।इसकी रक्षा हम सभी को करनी है ।वहीं प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार ने भी बताया कि वन और पर्यावरण हमारे जीवन केलिए बहुत उपयोगी है।इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जिसमें सात निश्चय द्वारा स्थापित कुशल युवा कार्यक्रम है के बारे मे विस्तार से जानकारी दी ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.