रामगढ़वा: जल जीवन-हरियाली को लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की हुई बैठक
एम० कुमार, रामगढ़वा।
मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के अंतर्गत व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रामगढ़वा प्रखंड ई.किसान भवन के परिसर में बुधवार को जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाध निगम पदाधिकारी मनोज कुमार तथा अनुमंडलीय लोक सिकायत निवारण रक्सौल पदाधिकारी आनंद प्रकाश एवं प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों की जल-जीवन हरियाली को लेकर बैठक की गई।
वही इस बैठक को संम्बोधित करते हुएं जिला प्रबंधक पदाधिकारी-मनोज कुमार ने बताया हैं कि आप सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से लेकर पदाधिकारियों को सूचित किया जाता हैं कि निर्देशानुसार हर हाल में सभी पंचायत के सभी गांवों में जाकर जल-जीवन हरियाली के लिए पेड़-पौधा लगवायी जाएं। इसके लिए आपलोगों को जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों को जागरूकता कर पेड़-पौधे को लगवायी जाएं ताकि जल्द से जल्द अधिक वृक्षारोपण लग सके।इस विधि व्यवस्था में कही पंचायतों से लापरवाही व कोताही नही होना चाहिए नही तो उन अधिकारियों पर कार्रवाई किया जाऐगा।
इस कार्य को जल्द से जल्द पूरी किया जाएं। मौके पर सीओ उमेश कुमार, मनरेगा पीओ आश्वनी कुमार, बीएसए पप्पू कुमार, कृषि पदाधिकारी देवेन्द्र राय सहित प्रखंड स्तरीय अधिकारी व पदाधिकारियों उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.