पूर्वी चम्पारण : दुर्गा पूजा को लेकर थाना में की गई शांति समिति की बैठक
एम० कुमार, रामगढ़वा।
हर साल की भांति इस साल भी नवरात्र व दशहरा मेला को लेकर शनिवार को थाना के परिसर में रामगढ़वा अंचलाधिकारी सीओ उमेश कुमार एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय दुर्गा पूजा के समिति सदस्य व जनप्रतिनिधियों की शांति समिति की बैठक की। वही थानाध्यक्ष ने शांति समिति बैठको में उपस्थित लोगों को बताया कि हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा व दशहरा मेला को हषोल्लास के साथ शांतिपूर्ण से मनाने की अपील किया।
उनहोने बताया कि नियमानुसार तरीके से पर्व को मनायी जाएं।प्रखंड स्तरीय स्थिति पूजा पंडालो की निगरानी में पुलिस की गस्ती रहेगा। वही सीओ उमेश कुमार ने कहा कि रामजानकी मंदिर,शंकर मंदिर,महाबीर मंदिर, स्टेशन चौक,रामगढ़वा गांव और स्थित पूजा मेला में पुलिस प्रशासन व पदाधिकारियों की चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी में किया जाऐगा साथ ही पूजा व विर्सजन में उपद्रव करने वालो को चिन्हित व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई किया जाऐगा।
वही बैठको में उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण से मनाया जाऐगा। मौके पर पुअनि श्री राम राम,रामजानकी मंदिर, शंकर मंदिर,महाबीर मंदिर,स्टेशन चौक स्थित पूजा समिति के सदस्य एवं मुन्ना तुफानी, चुनचुन कुमार,मुन्ना मोदी,अरविन्द पांडेय, मनोज पांडेय, संजय चौधरी, नितेश कुमार, मुखिया चन्द्रिका प्रसाद, ब्रजेश गुप्ता, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, इमाम हक, जेड अहमद(मुखिया), सरपंच राजा सहनी प्यारेलाल, छोटे मियां, इत्यादि उपस्थित लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.