पूर्वी चम्पारण : मुकेश कुमार बने रामगढ़वा प्रखंड शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी
एम० कुमार, रामगढ़वा।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति सह बिहार पंचायत,नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल रामगढ़वा प्रखंड इकाई शिक्षक संघ अध्यक्ष मोहम्मद तुफैल,जिला सचिव नागेंद्र पांडेय, एवं जिला प्रवक्ता श्री निवास कुमार के नेतृत्व में रामगढ़वा बीआरसी के परिसर में शनिवार को हषोल्लास के साथ रामगढ़वा प्रखंड शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी पद पर मुकेश कुमार को बनाया गया।
वही प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि विगत दिनों से मीडिया प्रभारी का रिक्त पद को लेकर प्रखंड शिक्षक संघ इकाई के तहत फूलमाला पहनाकर प्रभार सौपा गया। वही प्रखंड इकाई संघ के नये मीडिया प्रभारी को बनाए जाने पर प्रखंड अध्यक्ष को प्रखंड शिक्षक संगठन के शिक्षकों ने बधाई दी हैं।
मौके पर बीआरसी मुकेश कुमार सिंह,सीआरसी अशोक कुमार मिश्रा,जिला संगठन सचिव संदीप कुमार सिंह,विनीत कुमार मिश्रा,प्रखंड महासचिव अंजनी कुमार सिंह,प्रखंड सचिव धनन्जय सिंह,ललन कुमार गुप्ता, मुराद अली,मो० खलीलुर्रहमान,वहाब अंसारी, एकबाल अहमद, मो० अब्दुरब,उमेश यादव इत्यादि प्रखंड संघ इकाई संगठन के शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.