पूर्वी चम्पारण: बेगूसराय शिक्षक नेता मुकेश मिश्रा पर हमले के खिलाफ शिक्षकों ने मनाया प्रतिवाद दिवस
- बेगूसराय शिक्षक नेता मुकेश मिश्रा पर हमले के खिलाफ शिक्षकों ने मनाया प्रतिवाद दिवस
- प्रखंड के सभी टीईटी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश ।
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
बेगूसराय शिक्षक नेता मुकेश मिश्रा पर पदाधिकारी दलाल अपराधी गठजोड़ के द्वारा विगत सोमवार को हुए हमले के खिलाफ टीईटी - एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर बनकटवा प्रखंड के टीईटी शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कार्य करते हुए प्रतिवाद दिवस मनाया गया।
संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि बिहार के तमाम जिला शिक्षा कार्यालयों में भ्रष्टाचार की संस्कृति गहरी जड़े जमाये बैठी है । जिले के शिक्षा विभाग के शीर्ष पदाधिकारी कुछ फर्जी शिक्षकों को निगरानी से बचाकर उससे लठैती करवा रहे हैं । पदाधिकारियों के द्वारा बिचौलिया व अपराधी पोसा जा रहा है । बिहार के सरकारी विद्यालयों की उर्जाशील नयी पौध टीईटी शिक्षक समुदाय इस भ्रष्टाचार की कार्यालयीन संस्कृति को बर्दाश्त करने को कत्तई तैयार नही हैं । लिहाजा आये दिन टीईटी शिक्षक नेताओं पर हमलों की घटनाऐं सामने आ रही हैं । पदाधिकारी दलाल अपराधी गठजोड़ के खिलाफ संगठन मोर्चा खोले रखेगी।
वही प्रवक्ता मुकेश यादव ने कहा कि टीईटी- एसटीईटी शिक्षकों के हितार्थ हमारा संगठन हमेशा से संघर्षरत रहा है और आगे भी रहेगा। बनकटवा प्रखंड में प्रतिवाद का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष पवन कुमार, प्रवक्ता मुकेश यादव, कुमार नितेश, कामिल हुसैन,संजीव कुमार, राहुल मिश्रा, वेदप्रकाश, ऋतुराज, उदेश कुमार,अर्जुन कुमार, अवधेश पासवान,बीरेंद्र कुमार, उमेश तिवारी ,रविन्द्र कुमार, अमित कुमार ,राकेश कुमार आदि कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.