Breaking News

पूर्वी चम्पारण: आइसा बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन पर हमला के खिलाफ में निकला प्रतिवाद मार्च

चम्पारण टुडे, न्यूज डेस्क।
प्रखंड कार्यालय घोड़ासहन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ में धरना दे रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा धरना के समर्थन में गये आइसा बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन पर हमला के खिलाफ में  आज आइसा कार्यालय घोड़ासहन से भगत सिंह चौक से होते हुए अम्बेडकर चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पूतला दहन के उपरांत अम्बेडकर चौक पर ही सभा की गई। सभा की अध्यक्षता कर रहे आइसा के पूर्व जिला सचिव सह इनौस नेता संजीव कुमार ने कहा कि मोदी नीतीश के शासन में सरकारी कार्यालयों पर गुंडो और अफसरों का दबदबा कायम है। आवास योजना, दाखिल खारिज, वृद्धा पेंशन में भारी अनियमितता सहित सभी सरकारी योजनाओं में लूट के खिलाफ जब सामाजिक कार्यकर्ता धरना देते है, तो प्रखंड विकास पदाधिकारी के साजिस के तहत आवास योजना के दलालों एंव गुंडो द्धारा भारी संख्या में हमला कर दिया जाता है और प्रखंड विकास पदाधिकारी द्धारा हमलावरों पर मुकदमा न कर के उल्टे नेताओ पर ही गुंडो से एवं अपने से भी फर्जी मुकदमा कर दिया जाता है, जो सरकार एवं प्रशासन की जान विरोधी नीतिओ को दिखाता है।

आइसा बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि यदि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्धार फर्जी मुकदमा वापस लेते हुए धरना पर हमला करने वाले गुंडो को अविलंब गिरफ्तार नही किया गया तो घोड़ासहन बाजार को बंद किया जाएगा। प्रतिवाद मार्च में शामिल जाप छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष आकाश कुमार व एआइएसएफ के राज्य परिषद सदस्य हरेन्द्र कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारी के दलालो और गुंडो का मनोबल चरम पर है। सभी सरकारी योजनाओं में आम जनता से भारी अवैध वसूली जारी है। जिसको सहन नही किया जाएगा।

प्रतिवाद मार्च में समीर आलम, दिपक मौर्य, पंकज ठाकुर, नामचीन यादव, रणविजय कुमार, त्रीभूवन कुमार, निरज कुशवाहा, मुस्ताक आलम, शिवम शाह, कमोद पासवान, अमोद पासवान, रूमेश कुशवाहा, अभिमन्यु यादव, मन्यु सिंह, रामप्रवेश कुशवाहा, मनिष कुमार, जयदेश कुमार सिन्हा, मुरारी कुमार, राहुल श्रीवास्तव, चंचल कुशवाहा, सतीश कुमार, शोल्डू सन्यासी, सोनू कुमार, छोटू कुमार, जैक्स कुमार, रौशन जयसवाल, राकेश कुशवाहा सहित सैकड़ो छात्र शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.