Breaking News

पूर्वी चम्पारण : पंचायत सचिव एवं जेई को दिया निर्देश,जल्द ही विलम्ब कार्य को करें पूरी

एम० कुमार, रामगढ़वा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय के ई.किसान भवन के परिसर मे प्रखंड पंचायत राज्य एवं बीएसएस पदाधिकारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को सप्ताहिकी समीक्षा की बैठक को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत सचिव एवं सिचाई कनीय अभियंता(जेई) की बैठक की गई। वही प्रखंड बीएसएस पप्पू कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत सचिव व सिचाई कनीय अभियंता लड्डू कुमार को सख्त निर्देश दिया गया हैं 

कि प्रखंड के सभी पंचायतों के वाडों में बाकी नल-जल और नली-गली का कार्य पूरी की जायें। जहाँ  नल-जल कार्य घरों में पानी सप्लाई नही हुआ है तो उसे जल्द चालू किया जायें। उन्होंने कहा कि इस कार्यो में कोई लपरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा। मौके पर  देवेंद्र राय, अर्जुन राम, जगत साह इत्यादि उपस्थित पंचायत सचिव मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.