पूर्वी चम्पारण : एसडीपीओ संजय झा ने हरी झण्डी दिखा कर सेमरा(नेपाल) के लिए किया इंडो-नेपाल फ्रेण्डशिप कार रैली की रवाना
एम० कुमार, रामगढ़वा।
इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप कार रैली शुक्रवार को दोपहर तीन बजे रक्सौल पहुँची। जहाँ लायंस क्लब रक्सौल के प्रेसिडेंट व सेक्रेटरी के द्वारा संयुक्त रूप से मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया गया। तदोपरांत छोटे से ठहराव के बाद रक्सौल एसडीपीओ संजय झा के नेतृत्व में इंडो-नेपाल फ़्रेंडशिप कार रैली को पंकज हॉल परिसर से हरी झंडी दिखाकर सिमरा (नेपाल) के लिये रवाना किया गया। इस रैली के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के लिये जागरूकता अभियान एवम "Safe Drive Save Life" के महत्व के बारे में बताया गया कि ट्रैफिक नियमो का पालन, सीट बेल्ट का उपयोग, हेलमेट का उपयोग, सुरक्षित ड्राइविंग कौशल को प्रोत्साहित किया जायें।
आयोजन प्रतिभागियों के बीच में रोमांच के साथ काफिला में ड्राइविंग करने का एवम पूरा मार्ग अनुशाषित ड्राइविंग का परीक्षण से गुजरने का अनुभव प्रदान करें। उक्त तथ्यों की जानकारी मगध मोटर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष प्रणव शाही ने कहा कि पूरे रैली के दौरान एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक का उपयोग नही करेंगे, सभी प्रतिभागी इस यात्रा के दौरान अपने इस्तेमाल के लिये पानी खुद लेकर आएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पटना ट्रैफिक पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा।
मगध मोटर स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित इस सतहरवीं कार रैली में प्रतिभागी 21 सितंबर को सिमरा (नेपाल) से परसा (नेपाल) तक के बीच दुर्गम सड़को पर गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण एवम अनुभव प्राप्त किया जाऐगा। इस कार रैली में बिहार एवम अन्य राज्यों से आये 50 प्रतिभागी भाग ले रहे है, नेपाल के बीरगंज से लायंस क्लब ऑफ बीरगंज के 20 अन्य प्रतिभागी इस कार रैली में शामिल होंगे। 2017 में इस क्लब के द्वारा "भारत-नेपाल मानसून कार रैली" का आयोजन पटना से तानसेन के बीच किया गया था। आने वाले समय मे मगध मोटर स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा पटना से पूर्वोत्तर राज्यों तक कार रैली का आयोजन किया जाएगा।
मगध मोटर स्पोर्ट्स क्लब के सचिव नीलमणि कुमार ने सभी प्रतिभागियों को रैली के दौरान सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने की सलाह दी गई। मगध मोटर स्पोर्ट्स क्लब के को-ऑर्डिनेटर सुमिता शाही ने कहा "इस बार की रैली में 15 महिलाएं सम्मिलित हो रही है और दिन प्रतिदिन महिलाओं का मोटर स्पोर्ट्स के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है।उक्त बातों की जानकारी शम्भू चौरसियां ने दी मौके पर लायन्स क्लब रक्सौल के प्रेषिडेन्ट डॉ. राजीव रंजन कुमार, सेक्रेटरी शम्भु प्रसाद चौरसिया, नारायण रूंगटा, पंकज वर्णवाल, रमेश मित्तल, सीमा वर्णवाल, हेमंत अग्रवाल, गणेश धनोठिया,नूतन चौरसिया, सुशीला धनोठिया, प्रियंका सोनी सहित इत्यादि मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.