Breaking News

पूर्वी चम्पारण : अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों का फिक्सेशन व एरियर कार्य हुआ तेज, जल्द होगा वितरण

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र के परिसर में वृहस्पतिवार को प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष मो० तुफैल के नेतृत्व में एवं संगठन के जिला सचिव नागेंद्र पांडेय, श्री निवास कुमार, जिला सचिव संगठन संदीप सिंह, प्रखंड शिक्षक संघ मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार एवं प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल प्रखंड इकाई के संगठनों के सहयोग से बीआरसी मुकेश कुमार सिंह को बताया गया है कि नवप्रशिक्षित शिक्षकों का विलम्ब फिक्सेशन हेतु सर्विस बुक अद्यतन कराते बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति सह् बिहार पंचायत,नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल प्रखंड इकाई रामगढ़वा की कार्य को चालू की गई।

वही फिक्सेशन कार्य शिक्षकों से काम तेज रफ्तार से करायी जा रही हैं ताकि जिला से जल्द से जल्द बनकर आवें। वही अध्यक्ष मो० तुफैल ने बताया कि लगभग 6 महीनों से फिक्सेशन और एरियर का कार्य ठप हो जाने से प्रखंड के सभी शिक्षकों की निराश हमें सख्त बर्दाश्त नही की जाऐगी।

उन्होंने यह भी बताया है कि प्रखंड संघ शिक्षक इकाई के किसी भी शिक्षकों की समस्या हो तो सम्पर्क मो० 9006108857 पर किजियें  आपकी समस्या की समाधान किया जाऐगा। मौके पर संगठन सचिव विनित कु० मिश्रा, प्रखंड कोषाध्यक्ष धनंजय कु० सिंह सचिदानंद ठाकुर, राजीव रंजन, खलीलुर्रहमान, मो० नसीम अहमद, संदेश मिश्रा, अखिलेश कुमार, सहित प्रखंड कमिटी सदस्य शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.