Breaking News

पूर्वी चम्पारण : भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के कारण दो दिन विधालय बंद रहें पठन-पाठन

एम० कुमार, रामगढ़वा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी आदेशानुसार मौसम विभाग द्बारा भारी बारिश का  अलर्ट जारी होने के कारण जिले के सभी कोटि के विधालय में दिनांक 28 सितम्बर से 29 सितम्बर 2019 तक पठन-पाठन स्थगित किया गया हैं। प्रारंभिक विधालयों में आयोजित अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 30 सितम्बर को होगा।

उक्त बातों की जानकारी रामगढ़वा प्रखंड बीआरसी के परिसर में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष मोहम्मद तुफैल,जिला सचिव नागेंद्र पांडेय, जिला प्रवक्ता श्री निवास कुमार, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, जिला संगठन सचिव संदीप कुमार सिंह,ललन कु० गुप्ता,अंजनी सिंह,धनन्जय सिंह सहित उपस्थित संगठन के शिक्षको के बीच दी गई। वही अध्यक्ष मो० तुफैल ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रयाप्त ज्ञापांक प्रतिलिपि सभी सरकारी एवं निजी विधालयों में प्रधानाध्यापको सूचित किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी आदेशानुसार आदेश का अनुपालन नही होने की स्थिति में संबंधित विधालय के प्रधानाध्यापको पर आवश्यक कार्रवाई किया जायेंगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.