Breaking News

पूर्वी चम्पारण : दुर्गा पूजि को लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए लायन्स क्लब द्वारा डांडिया उत्सव की हुई बैठक

एम० कुमार, रामगढ़वा।
आगामी दुर्गा पूजा पर्व त्योहार को लेकर हषोल्लास के साथ लायंस क्लब अॉफ रक्सौल की बैठक की अध्यक्षता लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को बैठक की गई।जिसमें प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी भव्य डांडिया उत्सव के आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

इस बैठक में क्लब के सचिव सह डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट के ज्वाइंट पी० आर० ओ लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया,लायन साइमन रेक्स,कोषाध्यक्ष लायन हेमंत अग्रवाल,लायन पंकज वर्णवाल,लायन नारायण रुंगटा, लायन सुमित भारतिया, लायन गणेश धनोठिया उपस्थित थे। सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के शुभ अवसर पर 08 अक्टुबर की संध्या-06.00 बजे से वृहत् स्तर पर"डांडिया उत्सव"का आयोजन आयोजित होगा।

इस आयोजन में जिसमें चटपटे व्यंजनों के साथ साथ मनोरंजक कार्यक्रम तथा आधुनिक साउंड सिस्टम एवं उन्नत किस्म के लाइट का भी उत्तम प्रबंध होगा। उन्होंने इच्छुक श्रद्धालुओं व मनोरंजन प्रेमियों को उत्सव में सपरिवार शामिल होने का अह्वान करते हुए बताया कि क्लब द्वारा जारी प्रवेश पत्र लायन सदस्यों से मिल कर सुरक्षित कराया जा सकता है। उक्त बातों की जानकारी रक्सौल के लायंस क्लब ऑफ सचिव शम्भु चौरसियां ने दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.