राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार लेकर लौटी कुमारी अनीषा का हुआ जोरदार स्वागत।
पनालाल कुमार, सारण।
युवाओं की समाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवकों द्वारा राष्ट्रपति से सम्मानित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार लेकर लौटी मोना पकड़ी मोहल्ले की हिमेशचंद्र मिश्रा एवं सुनीता मिश्रा की पुत्री तथा जगदम महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका कुमारी अनिषा का जोरदार स्वागत फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया गया ।इस अवसर पर अनीषा ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों को निष्ठा पूर्वक करते हुए अपने राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग देने हेतु मुझे 24 सितंबर 2019 को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया जिससे मेरी समाज के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ गई है और मैं कोशिश करूंगी की अपने कर्तव्यों का पालन सही तरीके से करू।
इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक ने कहा कि अनीशा ने राष्ट्रपति से सम्मानित होकर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है एवं लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का कार्य किया है ।फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से हमारा समाज सामाजिक कुरीतियों से ग्रसित होते जा रहा है ऐसे में अनीषा ने एक लड़की होने के बावजूद जिस प्रकार से डटकर सामाजिक कुरीतियों का मुकाबला किया गरीब बच्चों को पढ़ाया जागरूकता अभियान चलाया वह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके सामाजिक कार्यों को मान्यता प्रदान करते हुए महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने इन्हें सम्मानित किया यह सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है ।

इस अवसर पर प्रिंस कुमार मकेशर पंडित ,महावीर कुमार ,अविनाश कुमार ममता कुमारी रंजन यादव मनीष कुमार ,काजल कुमारी,पल्लवी कुमारी,इशा कुमारी ,रिचा कुमारी आदि ने अनीषा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.