Breaking News

पूर्वी चम्पारण : महात्मा गाँधी जयंती को लेकर महादलित एवं मुसहर टोली गांवों में सभी योजनाओं संबंधी पर पदाधिकारियों ने किया विचार-विर्मश

एम० कुमार, रामगढ़वा।
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में आगामी  2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के सभी पंचायतों के महादलित एवं मुसहर टोली गांवों में प्रात:काल से ही विकास मित्र, राजस्व कर्मचारी  एवं सीओं उमेश कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी जयंती के अवसरों पर प्रखंड के सभी पंचायतों के महादलित और मुसहर टोली गांवों में सरकार की दी गई योजनाओं के बारे में बताया गया है कि जिन लोगो को अभी तक लाभ नही मिला है या किसी प्रकार की दिक्कत हो तो सीधे कार्यालय में आकर अपनी समस्या के बारे में आवेदन दें ताकि आपकी समस्या का समाधान किया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 29 सितम्बर को योग शिविर सह चेतना, 30 सितम्बर को स्वच्छता अभियान, 01 अक्टूबर को खादी सह शिल्प प्रर्दशनी का उद्घाटन, और 02 अक्टूबर को वृक्षारोपण एवं जल जीवन और हरियाली का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में प्रखंड के सभी पदाधिकारी एंव कर्मियों अपना योजनाओं को सफल बनावेगें। मौके पर प्रखंड बीएसएस पप्पू कुमार,पीसीओं राजीव रंजन तिवारी, पंचायत सचिव हरेंद्र राम, देवेन्द्र राय, अर्जुन राम, जगत साह, विकास मित्र नंदलाल मांझी, झुन्नी कुमारी, शम्भु मांझी, शोभा कुमारी सहित उपस्थित ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.